राहत सामग्री लेकर पहुंच रहे कालीमठ घाटी

गुप्तकाशी। कंधों पर राहत सामग्री और दूसरों का हौसला बढ़ाते लोग। पूछने पर दल में चल रहे लोगों ने बताया कि इस सामग्री वह कालीमठ घाटी के आपदाग्रस्त गांवों को ले जा रहे हैं। आपदा के बाद कई दुरुस्त इलाकों में अब भी रसद सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। इन गांवों की मदद के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दर्जनों कार्यकर्ता आवश्यक सामग्री को लेकर दुरूह गांवों तक पहुंच रहे हैं।
गुप्तकाशी-मस्ता-कोटमा-कालीमठ पैदल मार्ग से आरएसएस के 50 कार्यकर्ता कंधों पर सामान लादकर चल रहे हैं। खड़ी चढ़ाई पर कार्यकर्ता जहां कोई नहीं वहां हम उद्घोष के साथ एक दूसरे की हौसला- अफजाई कर आगे बढ़ रहे हैं। कंधों पर राहत सामग्री ले जाई जा रही सामग्री बांटने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है। जो हर दिन अपने उद्घोष को चरित्रार्थ करने में जुटे हुए हैं। संचालक समिति के भजन सिंह खत्री, सतेंद्र, देवेंद्र, राजेश, रमेश नौटियाल और देव प्रकाश ने बताया कि माधवकुंज नारायणकोटी में बेस कैंप बनाया गया है। जहां से प्रतिदिन कालीमठ घाटी के लिए दल राशन ले जाता है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य वास्तविक आपदाग्रस्त तक राहत पहुंचाना है। जिससे लोगों को मदद मिल पाए।

Related posts