क्षति की रिपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराएं

गरुड़। विधायक चंदन दास ने विकास ख्ंाड गरुड़ के अपादाग्रस्त गांवों का निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई, सड़क, पेयजल,जलागम विभाग के अधिकारियों से क्षति का तीन दिन के अंदर आकलन कर रिपोर्ट विभागाध्यक्ष को देने को कहा। उन्होंने क्षेत्रीय पटवारियों से आपदा के मामलों को गंभीरता से लेने को कहा है।
विधायक दास ने गोलू मार्केट के पास आपदा से बहे पार्किंग स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्य अधिकारी से टैक्सी स्टैंड का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने माल्दे, सिटोली, सेलीहाट, गागरीगोल, मन्यूड़ा, रवाईखाल, कमेड़ी देवी, मोटासिमल, उड़लगांव में बारिश और भूस्खल से हुई क्षति का भी जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई से माल्दे और सिटोली में गोमती नदी के कटाव से हो रही क्षति का शीघ्र निरीक्षण कर भूकटाव को रोकने के लिए नदी के किनारे तटबंध बनाने को कहा। निरीक्षण में उनके साथ भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, साधन सहकारी बैंक गरुड़ के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, डंगोली के बलंवत भडारी,दान सिंह नेगी, हरीश रावत, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेश बोरा आदि थे।

Related posts