तटबंध बनाने में जुटे एसएसबी जवान

डीडीहाट। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 11वीं वाहिनी के जवान धारचूला के आपदाग्रस्त इलाकों में नदी किनारे तटबंध बनाने के काम में जुट गए हैं। इस काम में स्थानीय लोग भी जवानों का पूरा साथ दे रहे हैं।
वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एसडी शेरखाने ने बताया कि 17 जून को आई भीषण बाढ़ की वजह से काली नदी के किनारे भूकटाव हुआ है। अब भी इन इलाकों में जमीन दरक रही है। इसकी वजह से आने वाले समय में लोगों को फिर से दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि इन दिनों काली नदी का जल स्तर कुछ कम हुआ है। बारिश शुरू होने से पूर्व इस क्षेत्र में तटबंध बना दिए जाएंगे। वर्तमान में श्मशान घाट वाले इलाके में यह काम किया जा रहा है। इसके अलावा वाहिनी के सहायक सेनानी गौतम कुमार और एल आशा कुमार के नेतृत्व में 100 से अधिक जवानों का दल ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा हैं।

Related posts