विधायक ने किया आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण

थल। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने थल के आपदाग्रस्त दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। ससखेत, टोपराधार, देवली, धारागांव, लेपाती, करेला, चनकोट के आपदा पीड़ितों से उनके दुख-दर्द भी जाने। ग्रामीणों ने बताया कि लालघाटी से टोपराधार के लिए बना मोटर मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी वजह से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्रीय विधायक ने इन इलाकों में राहत सामग्री बहाल करने के लिए अधिकारियों से फोन पर बात की। देवलीगांव के तिल राम, किशन राम, जगदीश राम और धार गांव के हीरा सिंह, हरीश सिंह ने उन्हें अपने आवास में मलबा घुसने की जानकारी दी। जिस पर विधायक ने प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

Related posts