राजभाषा अधिनियम और प्रावधानों की दी जानकारी

नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया भागीरथीपुरम में आयोजित हिंदी कार्यशाला में राजभाषा अधिनियम, राजभाषा संबंधी प्रावधानों, व्याकरण, हिंदी वर्तनी और पत्र-लेखन की जानकारी दी गई।
भागीरथीपुरम में आयोजित हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक विजय गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि टिहरी कार्यालय ‘क‘ क्षेत्र में स्थित हैं, और इनमें अधिकांश कार्य हिंदी में किया जाता है। बावजूद सभी अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित प्रयास कर पत्र-लेखन, विभागीय कार्य एवं बोल-चाल में हिंदी प्रयोग करें। मुख्य संकाय सदस्य के रूप में आमंत्रित उत्तराखंड हिंदी अकादमी के सचिव व उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून के निदेशक डा. एमआर सकलानी ने संविधान, राजभाषा अधिनियम व राजभाषा नियमों, प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी। उपप्रबंधक (हिंदी) टीआर चमोली ने व्याकरण, हिंदी वर्तनी एवं पत्र-लेखन पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में उपप्रबंधक ओपी रतूड़ी, सतीश जोशी, संतोष घिल्डियाल, अमलेंदु त्रिपाठी, जेके नेगी, रणवीर नेगी, कुशाल सिंह राणा, माया व्यास, विजयलक्ष्मी, गिरवीर नेगी, जोत सिंह नेगी और बीएस चौहान मौजूद थे।

Related posts