हेलीकॉप्टर से 281 तीर्थयात्री लाए गए जोशीमठ

जोशीमठ। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को बदरीनाथ में रेस्क्यू अभियान बाधित होता रहा। सुबह सात बजे से शुरू होने वाला रेस्क्यू 11 बजे शुरू हो पाया। राहत अभियान के 10वें दिन चार हेलीकाप्टरों से 281 तीर्थयात्रियों को ही जोशीमठ लाया जा सका। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम से पैदल चले 720 तीर्थयात्री शुक्रवार को जोशीमठ पहुंच गए हैं। डीएम एसए मुरुगेशन ने बताया कि बदरीनाथ धाम से पैदल आ रहे तीर्थयात्रियाें के लिये प्रशासन ने पांडुेश्वर, लामबगड़ और घोडा पड़ाव आदि स्थानों पर रहने और भोजन की व्यवस्था जीजीआईसी, जीआईसी और गुरुद्वारे में की गई है। तीर्थयात्रियों को बस और टैक्सियों के माध्यम से चमोली, कर्णप्रयाग आदि स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि शुक्रवार को बदरीनाथ धाम से 250 तीर्र्थयात्रियों को जत्था पैदल जोशीमठ के लिये रवाना हो गया है।

Related posts