कटाव से जगबूड़ा पुल की प्रोटेक्शनवाल को खतरा

बनबसा। हुड्डीनदी के कटाव से जगबूड़ा पुल को खतरा पैदा हो गया है। पुल के दक्षिणी छोर पर बनाई गई सुरक्षा दीवार नदी के कटाव की चपेट में आ गई है। जल्द ही रोकथाम नहीं की गई तो पुल को गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा। 2008 की बाढ़ से पुल का दक्षिणी हिस्सा ध्वस्त हो गया था, जिससे लोगों को यातायात की भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था।
एनएच 125 पर मैदान को पहाड़ से जोड़ने वाला सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जगबूड़ा पुल पर फिर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। उफनाई हुड्डी नदी के कटान से बचाने को पुल दक्षिणी छोर पर बनाई गई सुरक्षा दीवार के निचले हिस्से में कटाव होना शुरू हो गया है। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त हिस्से का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो पुल को गंभीर खतरा पैदा होगा। गौरतलब है कि 20 सितंबर 2008 में उफनाई हुड्डी नदी ने जगबूड़ा पुल के दक्षिणी छोर को बहा दिया था। करीब 60 लाख की लागत से एनएच पुल के करीब वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया था। जगबूड़ा पुल के पुराने हिस्से में दो स्थानों की रेलिंग टूट गई हैं तो नए हिस्से में (खटीमा छोर) का फर्स भी टूटने लगा है। ज्ञातव्य है कि एनएच 125 पर स्थित जगबूड़ा पुल का सामरिक दृष्टि से खासा महत्व है। आपात काल में सेना को चीन सीमा तक पहुंचाने में इस मार्ग का खास महत्व है।

Related posts