
शिमला। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि जिले के विभिन्न बैंकों में जमा राशि और ऋण के रू प में वितरित की गई राशि में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले भर के बैंकों में जमा राशि 809 करोड़ जबकि ऋ ण राशि 249 करोड़ रुपये आंकी गई है। वार्षिक ऋ ण योेजनाआें में 87 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की गई है। कृषि क्षेत्र में 41.12 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी ऋ ण के रूप में हुई है। स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत 4.36 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में विभिन्न बैंकों की ओर से सभी लक्ष्यों को पूर्ण कर लिया गया है। किसान क्रे डिट कार्ड योजना के तहत जिले में 63,147 खाते खोले गए। इसके तहत लोगों को 720 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध करवाई गई है। समीक्षा
बैठक में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न बैंकों की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बैंकों को प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक घनश्याम, नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक रमेश कुमार, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण राजेश धीमान, आरबीआई के अग्रणी विकास अधिकारी रवि रावल, एलडीएम शिमला करतार सिंह के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
