
गैहरा (चंबा)। भरमौर- चंबा मार्ग पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा। इससे कैंटर में सवार तीन लोगों को चोटें लगी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह कैंटर एचपी 48-3711 चंबा से सब्जी लेकर भरमौर की ओर जा रहा था। इस दौरान चूड़ी के पास ब्रेक लाक होने के कारण कैंटर रावी नदी में जा गिरा। इससे कैंटर चालक जिंदू, बिंदु और शक्ति प्रसाद को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र चूड़ी में भर्ती किया। यहां पर उनका उपचार किया गया। उल्लेखनीय है कि यह कैंटर धरवाला, गैहरा और भरमौर व अन्य जगह पर सब्जी लेकर जाता था। इस संदर्भ में चूड़ी स्वास्थ्य केंद्र के डा. योगेश ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी कर दी गई है।
