
चंबा। शहर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत सुंगल के पास एक महिला की पैर फिसलने से खाई में गिरने से मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने खाई में गिरे महिला के शव मिलने की सूचना पंचायत उपप्रधान भुवनेश शर्मा को दी। उपप्रधान ने इस घटना बारे पुलिस को सूचित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंगल पंचायत के चलोगा नाला के पास आशा देवी पत्नी प्रकाश चंद आयु 46 वर्ष गांव रूपणी पंचायत अचानक खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पता चला है कि महिला को दौरे पड़ते थे, इससे वे बेहोश हो जाती थी। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
