
सिहुंता (चंबा)। ब्लाक सिहुंता में बारिश होने के कारण लोक निर्माण विभाग को लगभग 55 लाख 50 हजार का नुकसान हुआ है। इसमें भूस्खलन के कारण 29 लाख 85 हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा रिटेनिंग वाल गिरने से 25 लाख 65 हजार का नुकसान हुआ है। पिछले कु छ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण द्रमण-सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा मार्ग, समोट-टिकरी खरगट, समोट-बिना मार्ग, शाहपुर-द्रमण-सिहुंता मार्ग, थुलेल-गोला मार्ग, मोतला-गोला बाया काठला मार्ग, द्रमनाला-दुलाहरा-रंजेई-खरगट मार्ग, सिहुंता-जोलना-कोटला सड़क और डुखर-डेंटा मोरठू मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण सारा मलबा सड़क पर गया है। इस कारण मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क पर मलबा आ जाने से लोक निर्माण विभाग को काफी नुक सान हुआ है। इसके अलावा समोट, टिकरी, खरगट, सुपड़ा , डुखर और मोरठू के पास रिटेनिंग वाल गिरने से सड़कें पूरी तरह से नाले में बह गई है। इससे विभाग को करारी चपत लगी है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कौैंडल ने बताया कि कुछ एक मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। विभाग की ओर से नुकसान का एस्टीमेट तैयार कर भेज दिया गया है।
