
डलहौजी (चंबा)। एसडीएम संजय धीमान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मानसून की भारी वर्षा से संभावित प्राकृतिक आपदाओं भूस्खलन, बाढ़ इत्यादि से निपटने के लिए उपमंडल को तीन सेक्टरों में बांटा गया। प्रत्येक सेक्टर का कार्यभार एक नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार को दिया गया। डलहौजी सेक्टर के नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार डलहौजी डा. सुरेंद्र ठाकुर के मोबाइल नंबर 94181-07999 और सलूणी सेक्टर के नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार दिलो राम मोबाइल नंबर 98166-62135 है। भलेई सेक्टर के नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मनफूल सिंह मोबाइल नंबर 94592-01151 पर इस संबंध में मदद मांगी जा सकती है। इसके लिए एसडीएम कार्यालय डलहौजी में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका फोन नंबर 01899-242122 तथा 01899-240516 है। सलूणी स्थित कंट्रोल रूम का नंबर 01896-233122 तथा 01896-233232 और भलेई स्थित कंट्रोल रूम का नंबर 94184-47747 होगा। एसडीएम ने बताया कि संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने की विस्तृत रणनीति तैयार करने के लिए डलहौजी सेक्टर के विभिन्न विभागों के मुखियों की बैठक उनके डलहौजी स्थित कार्यालय में दिनांक दो जुलाई को दिन में 11 बजे बुलाई गई गई है। इसमें संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जान-माल की क्षति रोकने सहित प्रभावित लोगों को तुरंत राहत प्रदान करने की रणनीति बनाई जाएगी।
