चारधाम यात्रियों के वापस लौटने पर खुशी का माहौल

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर निवासी एक परिवार सहित कुछ लोग पहाड़ पर हुई तबाही से बचकर सकुशल घर लौट आए हैं। चारधाम की यात्रा पर गए सभी लोगों के वापस लौट आने से घर में खुशी का माहौल है।
बुजुर्ग जगदीश ममगाई उनकी पत्नी देबुली देवी, आदित्य राम और उनकी पत्नी सुशीला देवी चारधाम की यात्रा पर गए थे। इनके साथ जगदीश ममगाई के सुपुत्र उदय ममगाई और पोता मयंक भी गए थे। सभी लोग गंगोत्री और भैरव घाटी के बीच फंसे हुए थे। इन लोगों ने 16-17 जून को प्रलय की वजह से आगे की यात्रा बीच में ही छोड़ वापस चल दिए। सभी लोग एक दिन पहले अपने घर पहुंचे हैं। वेस्ट विनोद नगर ए ब्लॉक निवासी उदय ममगाई ने बताया कि, भगवान की बड़ी कृपा रही कि वे बच गए। पहले उन्होंने गंगोत्री और यमुनोत्री जाने का कार्यक्रम बनाया था। उसके बाद केदारनाथ जाना था।

Related posts