पुनाड़ गदेरे में उफान से कई घराें पर खतरा

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी और मंदाकिनी घाटी में आपदा के बाद अब रुद्रप्रयाग नगर मुख्यालय स्थित हितडांग तथा बस अड्डा मोहल्ला भी खतरे की जद में आ गया है। पुनाड़ गदेरे के लगातार उफान पर आने से यहां भूस्खलन हो रहा है। जिससे कई आवासीय भवनाें को खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि भूस्खलन नहीं रोका गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बुधवार की रात पुनाड़ गदेरे के उफान पर आने से रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा सड़क नीचे से खोखली हो गई है। पानी के बहाव से कटाव बढ़ता जा रहा है। जिससे कई आवासीय भवन इसकी जद में आ गए हैं। परेशान लोगों ने पूरी रात जागकर काटी। स्थानीय निवासी चंद्रमोहन सेमवाल ने बताया कि गदेरे के पानी से सुरक्षा दीवार के दो पिलर उखड़ गए जिससे पानी घराें की ओर आ रहा है। उन्होने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Related posts