
पौड़ी। प्रदेश में आई दैवी आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह और उनके सहयोगियों ने प्रभावित परिवारों के सहयोग के लिए 64500 रुपये की राशि एसडीएम को भेंट की और सभी लोगों से प्रभावितों की सहायता को आगे आने का आह्वान किया। व्यापार संघ पाबौ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गादत्त थपलियाल ने बताया कि व्यापार संघ पाबौ ने 31351 रुपये और पंचायत प्रतिनिधियों ने 2000 रुपये की धनराशि एसडीएम को भेंट की है। सीएसडी कैंटीन के प्रबंधक विमल बड़थ्वाल ने बताया कि आपदा प्रभावितों की सहायता को कैंटीन के अधिकारियों और कर्मचारियों ओर से 11400 रुपये की राशि और पूर्व सैनिकों की ओर से 3470 की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी जा रही है।
शहीद की पत्नी ने आगे बढ़ाए हाथ
कारगिल शहीद नायक धरम सिंह की पत्नी अनुसूया देवी भी प्रभावितों की मदद को आगे आईं। कृषि भवन श्रीनगर रोड मोहल्ले में रहने वाली अनुसूया देवी ने 2100 रुपये और सासौं निवासी सुरेंद्र सिंह ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन उत्तराखंड रिलीफ फंड ’ में 1100 रुपये की धनराशि दान की है।
