चीनी चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

डीडीहाट। कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल चीनी मंडी तकलाकोट में ही बना हुआ है। बृहस्पतिवार को हुए मेडिकल परीक्षण में सभी यात्री स्वस्थ्य पाए गए। यह दल शुक्रवार को आगे की यात्रा पर रवाना होगा।
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि कैलास मानसरोवर की यात्रा पर निकला 51 सदस्यीय दल चीनी मंडी तकलाकोट में हैं। वहां चीनी चिकित्सकों ने यात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया। सभी यात्री स्वस्थ हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि तकलाकोट में अभी मौसम ठीक है। यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कतें नहीं आई हैं। यह दल बृहस्पतिवार को जाइजी नामक स्थानों को प्रस्थान करेगा।

Related posts