चार दुकानों में चोरी, दो किशोर गिरफ्तार

बाजपुर। चार स्थानों पर ताले तोड़ कर हजारों रुपये के सामान चुराकर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से पुलिस ने सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों चोरों के नाबालिग होनें के चलते बाल कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार देर रात बुक्सा बाजार के पीछे रोशन लाल की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने वहां से करीब दो हजार की नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। इसके अलावा राकेश पीसीओ, गर्जिया मोबाइल सेंटर और कृष्णा किराना स्टोर के ताले तोड़कर वहां से भी समान चोरी कर लिया गया। रामराज रोड पर दो किशोरों के हाथ में सामान आदि देखकर संदेह होने पर लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रिम्पी के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचकर एसएसआई पीसी भट्ट का घेराव कर चोरी की तहरीर दी। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि दोनों चोरों के खिलाफ बाल किशोर कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts