खस्ताहाल हुई डंगार-बद्धाघाट सड़क

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत डंगार चौक-बद्धाघाट वाया चोरबना, मरयाणी सड़क खस्ताहाल में पहुंच गई है। सड़क की दयनीय स्थिति के चलते वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बरसात के कारण खराब हुई इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग गहरे गड्ढों में मिट्टी भरने का कार्य कर रहा है। इससे समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों में अर्जुन सिंह, अमर, रोशन लाल, काकू, बिट्टू सहित अन्य ने कहा कि सड़क की दयनीय हालत होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कि छोटे वाहनों का तो इन गड्ढों से निकलना मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में बारिश के चलते समस्या उत्पन्न हुई है। लोक निर्माण विभाग को मिट्टी भरने के बजाए तारकोल भरने का कार्य करना चाहिए थे। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क पर पड़े गड्ढों को तारकोल से भरा जाए ताकि लोगों को समस्या नहीं उठानी पड़े।
उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जगदेव शर्मा ने कहा कि बरसात में टारिंग का कार्य नहीं किया जाता है। बरसात के बंद होते ही तारकोल का काम कर दिया जाएगा। लोगों को समस्या नहीं उठानी पड़े।

Related posts