परदेसियों में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट प्रोग्राम हिट

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी में एनआरआई कोटे से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट प्रोग्राम में सबसे अधिक दाखिले होते हैं। विदेश में रहने वाले छात्र बीबीए, एमबीए और बीटेक डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेना पसंद करते हैं। कुलपति प्रो. डीके बंदोपाध्याय के अनुसार, यूं तो सभी प्रोग्राम में एनआरआई कोटे से दाखिले होते हैं, लेकिन इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट प्रोग्राम सबसे अधिक हिट हैं। नेपाल, तिब्बत, कांगो, अंगोला, कनाडा, यूएसए, अफगानिस्तान, ब्रिटेन आदि देशों से छात्र उच्च शिक्षा के लिए पहुंचते हैं। इनमें सबसे अधिक दाखिले एमबीए में 41, बीबीए में 38, एमसीए में पांच तो बीटेक डिग्री व बीटेक-एमटेक ड्यूल डिग्री के लिए 52 छात्रों के नाम सेलेक्ट हुए हैं। इस बार लगभग पांच सौ से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था।

Related posts