भारी बारिश की संभावना

देहरादून। प्रदेश में बुधवार को कई जगह तेज बौछारें पड़ीं। पंतनगर में 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम अपना यह मिजाज बनाए रह सकता है। पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है। आपदाग्रस्त इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुमान के उलट दून में मौसम का रुख बदला-सा दिखा। सुबह बादल छाए रहे और हल्की बौछारें पड़ीं, लेकिन शाम को सूरज देव चमकने लगे। शाम साढ़े पांच बजे तक 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में राजधानी दून के आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है।

Related posts