बीएड परीक्षा तिथि में फेर बदल

चंबा (टिहरी)। प्रदेश में दैवीय आपदा को देखते हुए श्रीदेव सुमन विवि ने 28 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा तिथि में फेर बदल कर दिया है। विवि ने पहले 25 जून तक आवेदन पत्र बिक्री की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। जिसे बढ़ाकर अब 5 जुलाई किया गया है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पहले 2 जुलाई तय की गई थी। जिसे बढ़ाकर 12 जुलाई किया गया है। विवि कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि 28 जुलाई को पहले बीएड प्रवेश परीक्षा होनी थी, लेकिन अब प्रवेश परीक्षा 4 अगस्त को होगी। कुलपति ने बताया कि प्रदेश की अधिकांश सड़कें यातायात के लिए बंद है। जिस कारण अभ्यर्थी प्रवेश फार्म लेने के लिए केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे है। इस स्थिति को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में फेर बदल किया गया है।

Related posts