
नई दिल्ली/बीजिंग: लद्दाख में चीन की घुसपैठ की घटना के बाद पहली बार भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधि सीमा के निर्धारण पर विचार-विमर्श के लिए 28 और 29 जून को बीजिंग में वार्ता करेंगे।
सीमा विवाद के समाधान के संबंध में भारत के विशेष प्रतिनिधि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और चीन के विशेष प्रतिनिधि यांग जीची इस जटिल ओर लम्बे समय से चले आ रहे विवाद पर 16वें दौर की वार्ता करेंगे। विदेशमंत्रालय की संक्षिप्त विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
