पाक ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

पाक ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर गोलीबारी

जम्मू: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार एक के बाद एक सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। एक बार फिर जम्मू के पुंछ इलाके में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी है। जवाब में भारतीय सैनिकों की तरफ से भी फायरिंग की गई है। फिलहाल अभी इस मामले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले कल भी जम्मू के पुंछ इलाके में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी।पाकिस्तान कई बार अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दे चुका है। पहले भी पाकिस्तान ने कई बार सीज फायर का उल्लंघन कर भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। पाकिस्तान की इस हरकत को देखते हुए अब भारत पाक पर किसी मामले में भरोसा करने से भी डरने लगा है।

Related posts