
कर्णप्रयाग। केदारघाटी में आपदा के बाद से जिले के कई युवा लापता है। गैरसैंण के सारकोट गांव के आठ, परवाड़ी के तीन और नैल गांव के चार युवकों का आपदा के 11वीं दिन भी सुराग नहीं लग पाया है।
परवाड़ी के विनोद सिंह, लाल सिंह, दरवान सिंह, नैल गांव के नरेंद्र सिंह, भरत सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, नाकोट के आशीष खंडूरी, मैटा के संदीप नेगी का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने पूरी केदारघाटी सहित सभी संभावित स्थानों की छान मार ली है, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी है। सारकोट गांव के त्रिलोक सिंह नेगी बताते हैं कि गांव के कई युवा गौरीकुंड और केदारनाथ होटल में काम करते थे। लापता आठ युवाओं में कल्याण सिंह और हयात सिंह सगे भाई हैं। जबकि प्रेम सिंह अपने परिवार का एकलौता है। जबकि धर्म सिंह को उसके दादा-दादी ने ही पाला है। इनमें से सोवन सिंह, राजेंद्र सहित उक्त युवाओं पर अपने घर, परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।
