अवैध नशीले 648 कैप्सूल समेत महिला धरी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस व एसआईओ की संयुक्त टीम ने पांवटा के विश्वकर्मा में नाका लगाया। इस दौरान एक महिला को अवैध नशीली दवाओं की खेप समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला के साथ उसका नाबालिग पुत्र भी था। पुत्र को पुलिस टीम ने परिजनों के हवाले कर दिया। मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार डीएसपी प्रोबेशन कुलदीप और एसआईओ मुख्य आरक्षी हरी सिंह की टीम ने मंगलवार शाम को पांवटा में नाका लगाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। एक दोपहिया वाहन में सवार होकर सैनवाला निवासी फरीदा और उनका नाबालिग पुत्र पहुंचे। दोनों विकासनगर से पांवटा की तरफ आ रहे थे। संदेह होने पर महिला के सामान की तलाशी ली गई। आरोपी महिला फरीदा के पास से करीब 648 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महिला के साथ रहे नाबालिग बेटे को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
वहीं इस संबंध में डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर के अनुसार आरोपी महिला फरीदा निवासी सैनवाला से अवैध 648 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर, मामले की जांच की जा रही है। अवैध नशे के व्यापार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related posts