सब्जी मंडी के तीन कारोबारियों को नोटिस

शिमला। सब्जी मंडी के तीन कारोबारियों को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने नोटिस जारी किया है। इन कारोबारियों के पास खरीद फरोख्त के बिल नहीं मिले। बुधवार को सब्जी मंडी के दौरे पर गई विभागीय टीम ने सभी कारोबारियों को नियमित तौर पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त के आदेशानुसार बुधवार को विभाग के दो निरीक्षकों सुनील कुमार और नीलम ने सब्जी मंडी बाजार का दौरा किया। इस दौरान कारोबारियों के पास बेचे जा रहे सामान की खरीद के बिल नहीं मिले। बरसात के मौसम में एहतियात बरतने के आदेश देने के बावजूद इन कारोबारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए बिल नहीं लिए, जिसके चलते खाद्य आपूर्ति विभाग ने तीन कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Related posts