
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी में मेडिकल कालेज का निर्माण कर रही एनसीसी कंपनी के खिलाफ किसान सभा लामबंद हो गई है। बरसात में कंपनी की बनाई गई डंपिंग साइट से किसानो की फसल को नुकसान हो रहा है। आरोप है कि कंपनी न तो लोगों की आवाज को सुन रही है और न ही प्रशासन के आदेशो पर सुनवाई कर रही है। जबकि प्रशासन की तरफ से कंपनी को डंपिंग साइट की समस्या का समाधान करने के आदेश दे रखे हैं।
बुधवार को हिमाचल किसान सभा की बैठक बल्ह इकाई अध्यक्ष परसराम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्षेत्र की 15 पंचायतो से किसान सभा के पंचायतो प्रतिनिधियों तथा सदस्यों ने शिरकत की। सभा बल्ह इकाई अध्यक्ष परसराम ने कहा कि मेडिकल कालेज का निर्माण करवा रही एनसीसी कंपनी गैर वैज्ञानिक ढंग से मिट्टी एवं मलबे की डंपिंग भंगरोटू पंचायत से सटे इलाके में 10-15 फुट ऊंचाई तक कर रही है। इससे पानी के वर्षों पुराने निकासी के रास्ते बंद हो गए हैं। बरसात में पानी अब किसानो के खेतों में दाखिल हो रहा है। पिछले दो साल से दर्जनों किसान भारी नुकसान झेल चुके हैं। बरसात के शुरू होते ही इस बार अब भंगरोटू निवासी जगदीश चंद, अमरा देवी तथा रमेश लखनपाल के घर सहित पंचायत घर, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, दुर्गा सहकारी समिति, गौशालाएं, कुएं एवं सेप्टिक ट्रको में जलभराव हो रहा है। किसान सभा ने सरकार तथा प्रशासन से इस समस्या से तत्काल निजात दिलाने तथा एनसीसी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।
इस बारे में जीएम एनसीसी कंपनी अजीत सिंह ने बताया कि कंपनी ने पानी की निकासी बहाल करने के लिए जेसीबी लगाई थी। पानी की निकासी को सुचारु कर दिया है। मौसम साफ होने पर मलबे को भी हटा दिया जाएग
