भारी-भरकम बिल थमाकर काट दिया कनेक्शन!

स्वारघाट (बिलासपुर)। बीपीएल श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले एक विद्युत उपभोक्ता को कथित पुराने बकाये समेत विभाग ने साढ़े दस हजार रुपए का बिल थमा दिया। बिल देख स्तब्ध उपभोक्ता ने जांच कराने की गुहार लगाई, लेकिन अगला बिल उससे भी अधिक राशि का भेज दिया गया। भुगतान में असमर्थ रहने के कारण अब उसका बिजली का कनेक्शन काट दिया है। इस गरीब परिवार अंधेरे में जीवन जीने पर मजबूर है।
कुटैहला पंचायत के थापना गांव निवासी सुखराम का परिवार बीपीएल श्रेणी से ताल्लुक रखता है। सुखराम के अनुसार उसने करीब 25 वर्ष पूर्व बिजली का कनेक्शन लिया था। पिछले काफी समय से उसे 400 से 700 रुपये के बीच बिल आ रहे थे, जिनका भुगतान वह नियमित रूप से करता रहा। गत मार्च में विद्युत विभाग ने उसे 10,580 रुपए का बिल थमा दिया, जिसमें 9921 रुपए पुराना बकाया दर्शाया था। यह देख उसके होश उड़ गए। हाल ही में उसे 11,063 रुपए का बिल भेज दिया गया। इतनी बड़ी राशि का भुगतान करना उसके लिए नामुमकिन है। बिल जमा न होने का हवाला देते हुए विभाग ने गत मंगलवार को उसका कनेक्शन काट दिया।
इस मामले में सवाल यह है कि यदि बकाया राशि छोड़ दें तो सुखराम को पिछले दो बिल करीब 500-500 रुपये के मिले हैं। जब वह बिलों का भुगतान नियमित रूप से कर रहा था तो 9921 रुपए की आउट स्टैंडिंग कहां से आ गई। बहरहाल, बिजली का कनेक्शन कटने से सुखराम के परिवार के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। उसने सरकार व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता ओपी चंदेल ने कहा कि गंगुवाल उपमंडल के सहायक अभियंता को इसकी जांच के आदेश दिए

Related posts