
बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक भी बच्चे ने स्कूल नहीं छोड़ा है। हर बच्चा अपनी पढ़ाई सुचारु रखना चाहता है। इसके एक भी ड्राप आउट नहीं हुआ है। विभाग की ओर से मिडल कक्षा तक ड्राप आउट रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे शिक्षा निदेशालय भेजा गया है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल मुखियों को अपने अपने स्कूलों से संबधित रिपोर्ट जमा करवाने बारे निर्देश जारी किए गए थे। स्कूल मुखियों ने निर्धारित समय पर अपने अपने स्कूलों से संबधित रिपोर्ट जमा करवाई। रिपोर्ट के आधार पर मिडल स्कूल तक एक भी ड्राप आउट दर्ज नहीं किया गया है। कोई ड्राप आउट दर्ज न होना विभाग और सरकार के प्रयास शिक्षा के प्रति सराहनीय रहे हैं। इसके चलते किसी भी बच्चे ने स्कूल नहीं छोड़ा है। उधर, उच्च शिक्षा विभाग के तहत भी ड्राप आउट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अभी तक विभाग द्वारा यह रिपोर्ट नहीं बनाई गई है। जानकारी के अनुसार करीब 40 स्कूलों ने अपनी रिपोर्ट जमा करवा दी है।
प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक प्रीतम सिंह ढटवालिया ने कहा कि मिडल तक एक भी ड्राप आउट दर्ज नहीं किया गया है। उच्च शिक्षा उप निदेशक वीर सिंह नेगी ने कहा कि विभाग द्वारा ड्रापउ आउट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 40 स्कूलों ने अपनी रिपोर्ट जमा करवा दी है।
