
रोहड़ू। एसएफआई की स्थानीय इकाई ने कालेजों में शुरू होने वाली रूसा व्यवस्था के खिलाफ रोहड़ू बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान एसएफआई ने चेतावनी दी है कि सरकार तथा विवि प्रशासन ने समय पर निर्णय नहीं बदला तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
एसएफआई के क्षेत्रीय सचिव मुकेश धांटा तथा महासचिव पवन शर्मा ने बताया कि एसएफआई लगातार रूसा का विरोध कर रही है। हर कालेज में एसएफआई की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई पहल रूसा निर्णय को बदलने की नहीं की गई है। विवि प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। सरकार की ओर से भी इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। इसलिए एसएफआई को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि रूसा के निर्णय को नहीं बदला गया तो एसएफआई हर स्थान पर उग्र आंदोलन करेगी। आंदोलन के दौरान होने वाले नुकसान की पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन तथा प्रदेश सरकार होगी। इस दौरान एसएफआई के सक्रिय कार्यकर्ता अंकित चौहान, श्रवण, रमन चौहान, कमल, बनिता रोल्टा, हर्षा, रीतू, तमन्ना, बबीता, सुमन, अनी, दीक्षा, विक्रम, विक्रांत, अंकित, प्रदीप, रीनू, प्रिया सहित कई छात्र उपस्थित थे।
