बिशन चौहान बने जिला प्रधान

रोहड़ू। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का चुनाव दीप राम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान आम सहमति से बिशन चौहान को जिला इकाई का प्रधान चुना गया है। बैठक में उन्होंने तय किया कि गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ प्रदेश स्तर पर दीप राम शर्मा तथा सुरेंद्र सिंह मनकोटिया के साथ चलेगा। कार्यकारिणी में बिशन चौहान क्युथल रामपुर को प्रधान, महेंद्र सिंह को महासचिव, सुनीता ठाकुर संजौली को वरिष्ठ उप प्रधान, जोगिंद्र कंवर उपनिदेशक शिमला तथा गीता चौहान कोटखाई को उपप्रधान, नेक राम ठाकुर शिमला खंड से कोषाध्यक्ष, प्रदीप सौहटा चौपाल से संयुक्त सचिव, शमशेर शर्मा रोहड़ू को संगठन सचिव चुना गया है। प्रधान ने बताया कि रतन ठाकुर मुख्य सलाहकार, विनोद शर्मा प्रेस सचिव, समरपाल कुमारसैन से विधि सलाहकार, बलदेव राठौर कुपवी से लेखाकार, सुरेंद्र मेहता मशोबरा से क्षेत्रीय सचिव, जबकि सदस्यों में जुब्बल से राजेंद्र, ठियोग से साहिल चौहान, पितांबर शर्मा लालपानी, कैलाश ठाकुर रामपुर, पवन हरनोट सुन्नी, रमेश शर्मा कोटखाई से शामिल किए गए हैं।

संकुल स्तरीय खेलकूद का आयोजन आज से
रोहड़ू। हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से सरस्वती विद्या मंदिरों की संकुल स्तरीय खेलों का आयोजन 27 से 29 जून तक सरस्वती विद्या मंदिर समोली में किया जा रहा है। खंड स्तरीय प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों से करीब 700 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स शामिल है।

Related posts