सुरेंद्र और संदीप छिंटा बनाए गए महामंत्री

रोहड़ू। महासू जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मुख्य कार्यकारिणी में सभी विधानसभा क्षेत्रों से 19 युवाओं को मुख्य ओहदे पर तैनात किया है।
भाजपा महासू जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बताया कि उपाध्यक्ष के पद पर जुब्बल कोटखाई से मनोज सुंटा, चौपाल से विरेंद्र तंगड़ाईक, रोहड़ू से विनोद रिठवाण, ठियोग से सुंदर ठाकुर, रामपुर से जियालाल को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि महामंत्री के पद पर सुरेंद्र ठाकुर रामपुर व संदीप छिंटा देहा बलसन से शामिल किए गए हैं। सचिव के पद पर रविंद्र किमलाटा रोहड़ू, राममूर्ति रामपुर, अनिल चतरांटा जुब्बल कोटखाई, कुलदीप मेहता चौपाल, तारा चंद ठियोग, कोषाध्यक्ष के पद पर संदीप झेहटा, कार्यालय सचिव अनूप मेहता, प्रेस सचिव बलबीर मांटा, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा, प्रवक्ता के पद पर दिव्य राज कंवर, प्रेम झामटा, संदीप गांगटा, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में नरेंद्र धीरवान, नरेंद्र धिंधवान, अनिल चौहान, अरुण कुला, कलभूषण हिमालयन, सुशील शर्मा, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप वर्मा, राजेश वर्मा, विरेंद्र चौहान, जगदीश मेहता, मुरारकांत, सुदेश पालसरा, दिग्विजय चौहान, कुलभूषण मोक्टा, कर्म चंद चौहान, अंकुश चौहान, दिग्विजय सिंह, रितेश भिमटा शामिल किए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सत्या देव कुल्ला बबलू, महेंद्र नेगी, चतर सिंह, रेवत राम, संजीव बॉबी, नगीन चंद, केहर सिंह, डिंपी, राकेश शर्मा, चमन शर्मा, मनोज कुमार, मोहर सिंह, बाबू राम, मनोज अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अतर सिंह, रोहित शर्मा, रितेश जस्टा, सुशांत बसोली, सुनील डोगरा, प्रवीण भाऊटा तथा स्थायी सदस्यों में अनिल चौहान रामपुर, चेतन बरागटा जुब्बल कोटखाई, राजेश भ्रांटा रोहड़ू, शशि दत्त चौपाल और नरेश शर्मा ठियोग को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकारिणी के सभी पदेन सदस्यों को भी जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Related posts