बंट नहीं डंप हो रही राहत सामग्री

रुद्रप्रयाग। जिले में दैवी आपदा से हुए नुकसान के बाद मदद के लिए देश भर से लोग आगे आ रहे हैं। लेकिन सड़कें बाधित होने के कारण मदद में भी परेशानी आ रही है। अवरुद्ध सड़कें राहत पहुंचाने वालों का रास्ता रोक रही हैं। जिस कारण रुद्रप्रयाग मुख्यालय में राहत सामग्री डंप हो रही है। मदद के लिए विभिन्न स्थानाे से आने वाली एनजीओ और अन्य दलों के सदस्य भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
नई दिल्ली से दैवीय आपदाग्रस्त क्षेत्राें में राहत सामग्री लेकर पहुंचे नवदीप, जयवीर, यश और हरदीप ने बताया कि वे मदद के लिए आए थे लेकिन सड़कें बाधित होने के कारण वे असली जरूरतमंद स्थानाें तक नहीं पहुंच पाए। उन्हाेंने बताया कि सामग्री में कुछ फूड पैकेट भी हैं, जो बरसात के कारण खराब हो रहे हैं।
ऐसी ही स्थिति गुजरात से राहत सामग्री लेकर रुद्रप्रयाग पहुंचे प्रियंक, यशोधर, जसवंत और उनके दल ने बताया कि शासन-प्रशासन को आपदाग्रस्त क्षेत्राें तक वैकल्पिक मार्ग बनाने की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे प्रभावित लोगाे को आवश्यक सामग्री मिल सके।

Related posts