प्रशासन और स्वास्थ्य टीम ने किया निरीक्षण

लालकुआं। पीलिया से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन एक बार फिर से एलर्ट हो गया है। उपजिलाधिकारी और डिप्टी सीएमओ मंगलवार को ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम ने मृत महिला के परिजनों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा है। इधर, सीएमओ ने पीलिया पर नियंत्रण के लिए बुधवार को बैठक बुलाई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचसी जोशी ने घोड़ानाला के साथ ही नगर के वार्ड 2 का निरीक्ष किया। उन्होंने सफाई पर ध्यान देने और बरसात में रसोई का सामान गंदगी से दूर रखने की सलाह दी। उनके साथ मौजूद टीम ने पीलिया से जान गंवाने वाली महिला के परिजनों का रक्त सैंपल लिया। इधर, एसडीएम सरदार हरवीर सिंह ने नगर और आसपास क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सेंचुरी मिल प्रबंधन को श्रमिक कालोनी परिसर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और पानी में क्लोरीनेशन के निर्देश दिए हैं।

Related posts