एसडीएम के तबादले की मांग

पुरोला। आपदा से हुई क्षति का आकलन कर शासन को रिपोर्ट न भेजने पर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के तबादले की मांग की है।
मंगलवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में तहसील में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। गुस्साए लोगों का कहना था कि आपदा के दस दिन बाद भी प्रशासन अब तक क्षेत्र में हुई क्षति का आकलन नहीं करा पाया है। जिससे प्रभावितों को मुआवजा तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एसडीएम के तबादले की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गोविंद राम नौटियाल, फुलक सिंह, सतेंद्र राणा, धीरपाल सिंह, सतेंद्र राण, ओमप्रकाश नौडियाल आदि शामिल रहे। इधर, एसडीएम परमानंद ने बताया कि प्रभावित क्षेत्राें का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही रिपोर्ट बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अनावश्यक दबाव डाल रहे हैं।

Related posts