हेलीकॉप्टर हादसा: दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में 12 शव मिले, 8 की तलाश जारी

हेलीकॉप्टर हादसा: दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में 12 शव मिले, 8 की तलाश जारी

नई दिल्ली: उत्तराखंड में गौरीकुंड के पास कल दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकाप्टर के मलबे में 12 शव पड़े मिले हैं जबकि बाकी आठ की तलाश अभी जारी है। इस बीच वायु सेना प्रमुख एन. ए. के. ब्राउन मौके की ओर रवाना हो चुके हैं और सूत्रों के अनुसार वह गौचर में उतर रहे हैं जो उत्तराखंड में चलाए जा रहे ऑपरेशन राहत के 45 हेलीकॉप्टरों के अस्थाई अडडों में से एक है।

इस दर्दनाक हादसे में मारे गए वायु सैनिकों के नाम भी पता चल गए हैं। वायु सेना के सूत्रों के अनुसार इस एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर के पायलट विंग कमांडर डैरिल कैस्टेलिनो, सह पायलट फ्लाइट लेफ्टीनेंट के प्रवीण,फ्लाइट लेफ्टीनेंट तपन कपूर, जूनियर वारंट आफिसर ए के सिंह और सार्जेंट सुधाकर यादव की मौत हो गई। इन सभी के शव मलबे से बरामद हुए हैं।

Related posts