अवैध खनन करते दबोचे तीन ट्रैक्टर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने नवादा में दबिश देकर अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर दबोचे। दो दिनों की भीतर 8 ट्रैक्टर संचालकों से 40 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। वन विभाग की टीम के निरीक्षण से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है। यमुना, गिरी, बाता समेत नदी नालों में अवैध खनन करने वाले काफी चौकन्ने हो गए हैं।
आरओ पांवटा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम में डिप्टी रेंजर बरकत अली, यशपाल, नदीम, धनजीत सिंह, सुमन और विजय शामिल थे। टीम ने नवादा नदी क्षेत्र में निरीक्षण किया। गिरी नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते कुछ ट्रैक्टर नजर आए। टीम ने ट्रैक्टरों को घेर लिया। निरीक्षण के दौरान 3 ट्रैक्टर दबोचे गए।
वहीं आरओ पांवटा आरके वर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो दिनों में 8 ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े हैं। गिरी व यमुना नदी में अवैध खनन हो रहा था। अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टरों के संचालकों से 40 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है।

Related posts