वाहन स्किड होने से चार जख्मी

पंडोह (मंडी)। मंगलवार को हल्की बारिश के बीच फिसलन से एचएन पर वाहनों की टक्कर से चार लोग घायल हो गए हैं। एनएच 21 पर स्विच यार्ड के पास कुल्लू की ओर जा रहे एक ट्रक और दूसरी ओर से आ रही कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। वहीं, मणिकर्ण से आ रही एक बाइक स्किड होने से तीन युवक घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह कुल्लू की ओर से जा रहे ट्रक नंबर एचपी 66-8267 की विद्युत स्विच यार्ड के पास पनारसा की ओर से आ रही कार एचपी-33डी-175 से टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक को चोटें आई हैं। कार मालिक मनोज सोनी ने बताया कि बारिश के चलते मोड़ पर उन्होंने जैसे ही ब्रेक लगाई तो गाड़ी स्किड कर ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान गाड़ियों के काफि ले के पीछे बाइक पर सवार मणिकर्ण से मोगा जा रहे बाइकों पर सवार युवक बाइक स्किड होने से चोटिल हो गए। जिनमें हरबिंदर, महेंद्र, मनराज सिंह सभी धर्मकोट मोगा (पंजाब) शामिल हैं। दूसरी तरफ कुल्लू से मंडी की ओर जा रही कार डयोड के पास स्किड होने से पहाड़ से टकरा गई। एक अन्य मामले में पंडोह से मंडी जा रही आई कॉन कार को सौली खड्ड के पास एक टैंपो ने टक्कर मार दी। जिससे कार को नुकसान हुआ है। कार मालिक राधा कृष्ण वर्मा ने बताया कि कार में बैठी परिवार की महिलाओं को चोटें नहीं आई हैं। मामला आपस में सुलझा लिया गया।

Related posts