प्राध्यापकों की कमी पर एसएफआई लाल

जुब्बल(शिमला)। सरस्वतीनगर कालेज में शिक्षकों की कमी को लेकर एसएफआई खफा है। छात्र संगठन ने रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर मंगलवार को कालेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर रोहडू क्षेत्रीय सचिव पवन शर्मा और एसएफआई कालेज इकाई अध्यक्ष श्रवण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसएफआई के इकाई सचिव मुकेश धांटा ने बताया कि सरस्वतीनगर कालेज में कामर्स और ज्यूलोजी के अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। अध्यापकों के पद रिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही कालेज में लागू की गई रूसा प्रणाली का भी एसएफआई विरोध कर रही है। एसएफआई ने सरस्वतीनगर कालेज में धरना प्रदर्शन कर प्राचार्य को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा है। एसएफआई ने चेताया है कि अगर जल्द मांगें पूरी न की गई तो आंदोलन उग्र किए जाएगा । इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन में पूनम चौहान, आशु, तमन्ना झौहटा, नीतु , सुमन, निशा, पूजा, टीना, प्रिया, डिंपल, ज्योति, बबीता, विपुल, अनीष, मोहित, प्रदीप, अंकिता, भुपेश, निशांत, विक्रांत, विक्रम, मुकेश, नीरज, शुभम, रोबिन, अक्षय, सुधीर, पंकज, पवन, अक्षित सहित कई एसएफआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts