
नई दिल्ली। यदि आप डॉक्टरेट की डिग्री लेना चाहते हैं तो फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिले को तैयार हो जाएं। छात्र नौ प्रोग्राम में पीएचडी डिग्री में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक आवेदन भेज सकते हैं। जामिया की प्रो. सिम्मी मल्होत्रा के अनुसार, डॉक्टरेट डिग्री में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। छात्र मंगलवार से लेकर 15 जुलाई तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं। हालांकि सीट संयुक्त प्रवेश परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर ही मिलेगी। छात्र जामिया की वेबसाइट www.jmi.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरके भेज सकते हैं। जामिया में कानून, भाषा एवं मानविकी, नेचुरल साइंस, लॉ, शिक्षा संकाय, सामाजिक विज्ञान व आर्किटेक्चर में पीएचडी डिग्री में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
