
जालंधर: उत्तराखंड में प्राकृतिक के प्रकोप से बच कर आए लोगों के लिए जिला पुलिस भी मददगार साबित होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से बस अड्डे पर लगाए गए सहायता कैंप के जरिए लोगों को उनके घरों तक नि:शुल्क पहुंचाने की जिम्मेदारी जवानों द्वारा संभाली जा रही है। इसी संबंध में आज वापस लौटे श्रद्धालुओं को इनोवा गाड़ी के जरिए घरों तक पहुंचाया गया।
जिसमें 2 महिलाएं शाहकोट जबकि 2 बच्चे व उनके परिजन लोहियां के रहने वाले थे। मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए बसों इत्यादि का भी इंतजाम रखा गया है इसलिए बस अड्डे में बसों के प्रवेश-द्वार पर दोनों तरफ टैंट लगाए गए हैं जिसमें एक तरफ कमिश्नर जालंधर पुलिस का जबकि दूसरी तरफ एस.एस.पी. (देहाती) का अस्थाई टैंट लगा है
