आपदा से बच गए मकानों को बचाने की मांग

धारचूला। भाजपा ने नदी किनारे बच गए मकानों को प्राथमिकता से बचाने की मांग की है। क्षेत्र भ्रमण पर निकले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि काली की बाढ़ से बचे मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। इसके लिए चेकडैम बनाना बेहद जरूरी है।
आपदाग्रस्त इलाकों में राशन की किल्लत पैदा हो गई है। कई इलाके ऐसे भी है जहां कोई भी सरकारी नुमाइंदा नहीं पहुंच सका है। कहा कि प्रशासन इस क्षेत्र से विदेशी सैलानियों को निकाल चुका है। पर अब भी 500 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। जिसमें स्कूली बच्चों की संख्या भी है। इन लोगों का पिथौरागढ़ पहुंचना मुश्किल हैं। ऐसे में सरकार को हेलीकॉप्टर भेजकर इन्हें निकालने का प्रयास करना चाहिए। बताया कि इसकी सूचना जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को दे दी गई है।

Related posts