अलग-थलग पड़ा धारचूला, मदकोट

धारचूला/मदकोट। 18 जून को आई भारी आपदा की सबसे ज्यादा मार धारचूला और मदकोट तहसील पर पड़ी है। लेकिन धारचूला और मदकोट को जाने वाली सड़क बंद हैं। सीमा सड़क संगठन मार्ग को खोलने के लिए कार्य पर जुटे हैं , लेकिन तेल और संसाधनों की कमी परेशानी पैदा कर रही है। ग्रिफ का दावा है कि तीन दिन के भीतर धारचूला जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया जाएगा।
उधर मदकोट तक पहुंचने के लिए भी लोगों को दिक्कत हो रही है। यहां मदकोट से जौलजीबी के बीच तीन किलोमीटर मोटर मार्ग ध्वस्त हो गया है। फिलहाल यहां काम शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से लोगों को इन इलाकों तक पहुंचने में दुश्वारी आ रही है। और राहत कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

Related posts