उत्तराखंडः देवप्रयाग में बादल फटने से दो लोगों की मौत

उत्त‌राखंड में हो रही बारिश के कारण सेना के राहत और बचाव अभियान में मुश्‍किलें आ रही हैं।

वहीं, देवप्रयाग के दूभ मरोरा ‌गांव में मंगलवार सुबह बादल फटने से एक ‌ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।
इस परिवार के दो सदस्य अभी भी लापता हैं।

आपदा में फंसे हजारों लोगों को बचाने की राह में बारिश, बादल और घाटियों में छाई धुंध जवानों का कड़ा इम्तिहान ले रही है।

लेकिन मुश्किलों से लड़कर सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवानों ने चार हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। इनमें से ज्यादातर को बेहद दुर्गम रास्तों से पैदल निकाला गया।

Related posts