नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय

लंबगांव (टिहरी)। प्रतानगर में सौड़खांड स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन में सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कक्षाएं शुरू की गई है। विद्यालय सात वर्षों से सौड़ गांव में एक निजी आवास में चल रहा था। अब विद्यालय का अपना भवन बनने से छात्र-छात्राओं को सुविधा मिली है। इस मौके पर एसडीएम देवानंद शर्मा ने कहा कि शिक्षा का केंद्र बच्चों के चरित्र निर्माण के साथ ही जीवन को सफ लता की ओर ले जाने का मुख्य केंद्र होता है। उदय रावत ने कहा कि अब तक शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े भदूरा क्षेत्र से पलायन पर कुछ रोक लग सकेगी। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने अभिभावकों से विद्यालय संचालन में सहयोग की अपेक्षा की है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, जीआईसी के प्रधानाचार्य सिरताज सिंह सजवाण, वीर सिंह रावत, जीत सिंह रावत, ओंकार मिश्रा, शोभन सिंह रावत और सुरेश रावत आदि शामिल थे।

Related posts