40 क्ंिवटल के नटबोल्ट चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार

सोमेश्वर। पुलिस ने सोमेश्वर स्थित गोदाम से बिजली लाइन में लगाए जाने जाने वाले 40 क्ंिवटल वजन के नटबोल्ट चुराने के आरोप में मासूमपुर (मुरादाबाद) निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। फरार आरोपी क्षेत्र में कबाड़ी का काम करता है। पुलिस ने रानीखेत मार्ग पर सोमवार सायं नटबोल्ट ट्रक में लादते समय दोनों को गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर दिया है। चुराए गए नटबोल्ट की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है।
क्षेत्र में रानीखेत-बागेश्वर 132 केवी बिजली लाइन का काम चल रहा है। यह कार्य हिप्रो पावर कारपोरेशन लि. गुड़गांव करवा रहा है। कंपनी का सोमेश्वर में गोदाम है। रविवार रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 40 क्ंिवटल नटबोल्ट चुरा लिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल सोमवार सायं 3:15 बजे रानीखेत मार्ग पर पहुंचा। यहां पर ट्रक संख्या यूए-04-1815 में नट-बोल्ट लादते तीन लोगों को देखा। पुलिस ने मासूमपुर (मुरादाबाद) निवासी इमरान (23) पुत्र वालिद अली, सद्दाम (20) पुत्र रियासत अली को दबोच लिया जबकि उनका तीसरा साथी बाबू (25) पुत्र रफीक फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपियों से 80 बोरों में रखे नटबोल्ट बरामद कर लिए हैं। हिप्रो पावर कारपोरेशन लि. गुड़गांव के सुपरवाइजर पूरन आर्य की प्राथमिकी पर पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों इमरान और सद्दाम के खिलाफ धारा 457, 380, 411 में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस दल में थानाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, श्याम सिंह, लेखराज सिंह शामिल थे। थानाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि फरार आरोपी बाबू क्षेत्र में कबाड़ी का काम करता है, जबकि पकड़े गए आरोपी दो दिन पूर्व ही सोमेश्वर आए थे।

Related posts