अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया है कि मौसम विभाग देहरादून ने अगले 48 घंटों में जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसके मद्देनजर पूर्ण सतर्कता बरती जाए। आपदा बचाव, उपकरण और राहत कार्यों के लिए सहायता कर्मियों को तैयार रखें।
डीएम ने कहा है कि आज की तिथि से कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेंगे। विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष अपने अधीनस्थ किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत नहीं करें। रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कार्मिकों को अवकाश उपभोग की अनुमति कदापि नहीं दें। आदेशों का अनुपालन नहीं करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध दैवीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रथम अभिसूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक अनुशासनात्मरक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts