
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के प्रमुख एनएके ब्राउन ने सोमवार को आश्वस्त किया कि जब तक उत्तराखंड के बाढग़्रस्त इलाकों में फंसे हुए प्रत्येक व्यक्ति को निकाल नहीं लिया जाता तब तक हमारे जवान हेलीकॉप्टर उड़ाते रहेंगे। ब्राउन ने फंसे हुए ऐसे लोगों को अपना संदेश पहुंचाया जिन्हें हवाई मार्ग से ही निकाला जा सकता है।
ब्राउन ने अपने संदेश में कहा, “हमारे हेलीकॉप्टर के पंखे तब तक नहीं बंद होंगे जब तक कि हम आप में से हर एक को नहीं निकाल लेते। ” एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वायुसेना ने राहत अभियान के लिए 45 हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 17 जून तक 10,731 लोगों को हवाई मार्ग द्वारा निकाला जा चुका है, जिसके के लिए 1,163 उड़ानें भरी गईं तथा 1,84,262 किलोग्राम राहत सामग्री एवं अन्य जरूरी सामान गिराए गए।
