
गुप्तकाशी: कांग्रेस उपाध्यक्ष और युवराज राहुल गांधी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से गोचर से गुप्तकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड त्रासदी से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने लोगों से उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा। बाढ़ पीड़ितों ने राहुल को अपनी परेशानियों के बारे में बताया। राहुल ने वहां पीड़ितों से मुलाकात कर राहत कार्यों का जायजा भी लिया।
राहुल गांधी गोचर में आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में रुके। इसके बाद सुबह हेलिकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचे और वहां अस्पताल में भर्ती लोगों के अलावा स्थानीय लोगों से से भी मिले। उनका पूरी तरह से तबाह हो चुके केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने का भी कार्यक्रम है।
आपको बता दें राहुल गांधी को गुप्तकाशी में लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर भी पीड़ितों से मुलाकात की।
