मोदी ‘कुएं का मेंढक’,‘बेदिमाग रैंबो’: रेणुका

मोदी ‘कुएं का मेंढक’,‘बेदिमाग रैंबो’: रेणुका

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अनेक तरह के विशेषणों की आज झड़ी लगा दी और उनके उत्तराखंड दौरे को लेकर पेश की गई रैंबो की छवि को लेकर भी तीखे वार किए।

कांग्रेस की प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने मोदी के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्हें शक्की, स्टंटबाज, घटिया शार्टकट अपनाने वाला, कुएं का मेंढक और बेदिमाग रैंबो बताया। मोदी के हाल के उत्तराखंड दौरे और 15,000 गुजरातियों को सुरक्षित निकालकर ले जाने की रैंबो छवि के बारे में ध्यान दिलाने पर रेणुका ने कहा कि वह और कुछ नहीं बल्कि नूरा कुश्ती, शैडो बाकिंसग कर रहे हैं।

Related posts